Brent $115 पर अटका, इंडियन बास्केट में $120 का झटका, Global Market फिसले

क्रूड के दाम से ग्लोबल मार्केट का मूड बिगड़ रहा है। ब्रेंट क्रूड लगातार 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। वहीं, इंडियन बास्केट में स्पॉट प्राइस का औसत 120 डॉलर प्रति बैरल बना हुइा है।

Global Stock Market Today : कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और कमजोर ग्लोबल संकेतों ने शेयर बाजार के निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इंटरनेशनल बेंचमार्क Brent क्रूड सोमवार सुबह 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जबकि भारत के लिए अहम इंडियन क्रूड बास्केट का भाव 119.99 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया।

Brent Crude explosively high

क्रूड ने बढ़ाई टेंशन


इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद सोमवार को एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर प्रमुख इंडेक्स दबाव में रहे। हालांकि, GIFT Nifty में मामूली गिरावट है, जिससे भारतीय बाजार में फिलहाल बड़े गैप अप या गैप डाउन के स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे।

End of Feed