इस क्रिप्टो ने 24 घंटों में 5 लाख को बनाया 6 लाख, जिसने पैसा लगाया वो बना मालामाल

Bonfida क्रिप्टोकरेंसी ने बीते 24 घंटों में काफी तेजी हासिल की है। इसकी कीमतों में 20 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इतनी तेजी से 5 लाख रु 6 लाख रु बन गये हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • Bonfida क्रिप्टो के रेट में उछाल
  • 24 घंटों में 20 फीसदी से अधिक बढ़े रेट
  • निवेशकों को मिला शानदार फायदा

Bonfida Crypto Price Last 24 Hours : क्रिप्टोकरेंसी के रेट कब चढ़ या गिर जाएं, अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। मगर अकसर देखा गया है कि कुछ ही घंटों में किसी क्रिप्टो के रेट बहुत अधिक उछल भी जाते हैं और फिर उनमें गिरावट भी आ जाती है। रेट उछलने पर निवेशकों की मौज हो जाती है और वे बहुत कम समय में अच्छा रिटर्न हासिल कर लेते हैं। जैसे कि एक क्रिप्टोकरेंसी के रेट बीते 24 घंटों में 20 फीसदी से अधिक उछले हैं।

Bonfida Crypto Price Last 24 Hours

Bonfida के रेट 24 घंटों में 21 फीसदी उछले

  • Bonfida के रेट में उछाल
Bonfida क्रिप्टोकरेंसी के रेट में बीते 24 घंटों में बहुत अधिक तेजी देखने को मिली है। कॉइनडीसीएक्स के अनुसार आज दोपहर पौने 2 बजे तक इसकी कीमतों में बीते 24 घंटों में 20 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। 24 घंटों में Bonfida के रेट 21 फीसदी बढ़े हैं। यानी अगर किसी निवेशक के पास 5 लाख रु के ये कॉइन हों तो उनकी वैल्यू 6 लाख रु हो गई होगी।

End of Feed