BoB Data Leak : डेटा डार्क वेब पर 1TB डाटा! आधार, अकाउंट और लोन डिटेल्स लीक होने का दावा

बैंक ऑफ बड़ौदा के लाखों ग्राहकों के लिए चिंता की खबर है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक बैंक के ग्राहकों से जुड़ा 1 टीबी डेटा डार्क वेब पर लीक हो गया है।

BoB Data Leak : देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल Bank of Baroda कथित तौर पर एक बड़े साइबर हमले का शिकार हुआ है। दावा किया जा रहा है कि बैंक का करीब 1TB संवेदनशील डेटा डार्क वेब पर मुफ्त में उपलब्ध करा दिया गया है। इस कथित डेटा में ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट, लोन रिकॉर्ड, नेट बैंकिंग डिटेल्स और कॉर्पोरेट बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

BoB Data Leak

बैंक ऑफ बड़ौदा का डाटा लीक

हालांकि, Bank of Baroda ने अभी तक इस डेटा लीक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बैंक के सूत्रों के अनुसार, इस दावे की सत्यता की आंतरिक जांच की जा रही है। वहीं, अभी तक CERT-In या RBI की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

End of Feed