LIVE

Reliance AGM Meeting 2022 Updates: दिवाली तक दिल्ली-मुंबई में आएगी जियो 5G सर्विस, अंबानी ने किए ये बड़े ऐलान

Reliance AGM Meeting 2022, Mukesh Ambani AGM Speech 2022, Jio 5G services, Jio 5G Phone Announcement Updates: दोपहर 2 बजे देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सालाना आम बैठक शुरू हुई। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने इस 45वीं एजीएम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Aug 29, 2022, 18:28 IST
Follow on Google News
Reliance AGM Meeting 2022 Updates: दिवाली तक दिल्ली-मुंबई में आएगी जियो 5G सर्विस, अंबानी ने किए ये बड़े ऐलान

Reliance AGM Meeting 2022, Mukesh Ambani AGM Speech 2022 Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सालाना आम बैठक में हर साल बड़ी कारोबारी घोषणाएं की जाती हैं। एजीएम का निवेशकों को बेसब्री से इतंजार होता है। आरआईएल की एजीएम बड़ी घोषणाओं के लिए जानी जाती है। इस साल की एजीएम भी खास थी। पिछले साल 44वें आरआईएल एजीएम में, मुकेश अंबानी ने जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) के लॉन्च के साथ- साथ सोलर और न्यू एनर्जी बिजनेस से संबंधित कई घोषणाएं की थीं।

Jio 5G Launch Date In India: खत्म होने वाला है इंतजार, अंबानी ने बताया कब शुरू होगी 5जी सर्विस

रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की कुछ गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है जिसने अपनी एजीएम का वर्चुअल रियलिटी मंच के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारण किया है। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

AUG 29, 2022 18:26 IST

एजीएम की पांच बड़ी बातें

AUG 29, 2022 17:38 IST

कंपनी की उत्तराधिकार योजना

रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा को रिटेल कारोबार और छोटे बेटे अनंत अंबानी को ऊर्जा कारोबार की कमान सौंपने की घोषणा की। आकाश अंबानी पहले ही रिलायंस जियो के प्रमुख के रूप में नामित किए जा चुके थे।

AUG 29, 2022 17:26 IST

जियो क्लाउड पीसी

रिलायंस ने आधिकारिक तौर पर जियो क्लाउड पीसी (Jio Cloud PC) लॉन्च किया। यह एक वर्चुअल पीसी है जिसे Jio True 5G का उपयोग करके क्लाउड में होस्ट किया जाता है। कहा जा रहा है कि जियो क्लाउड पीसी के लिए किसी अग्रिम निवेश की जरूरत नहीं है। यह डिवाइस देश में छात्रों और छोटे कारोबारियों के लिए 'गेम चेंजर' होगा।

AUG 29, 2022 17:01 IST

अगले साल से AGM हाइब्रिड मोड में होने की उम्मीद: मुकेश अंबानी

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड मामले में भारत ने दुनिया को पीछे छोड़ा है। अंबानी ने कहा कि जियो भारत का नंबर-1 डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर बना है।

AUG 29, 2022 16:54 IST

व्हाट्सएप के माध्यम से कर सकेंगे खरीदारी

टेक दिग्गज मेटा और जियो प्लेटफॉर्म्स ने सोमवार को एंड-टू-एंड शॉपिंग अनुभव लॉन्च किया, जहां यूजर्स व्हाट्सएप चैट का इस्तेमाल करके ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JioMart से खरीदारी कर सकते हैं। यह ग्राहकों को जियो मार्ट कैटलॉग ब्राउज करने, कार्ट में प्रोडक्ट जोड़ने और व्हाट्सएप के भीतर खरीदारी करने में सक्षम करेगा।

AUG 29, 2022 16:21 IST

इस काम के लिए 75,000 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं सालाना आम बैठक में कहा कि रिलायंस रिटेल एफएमसीजी का कारोबार शुरू करेगी। मुकेश ने कहा, रिलायंस पेट्रोरसायन, कपड़ा कारोबार में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

AUG 29, 2022 16:04 IST

बिना किसी तार के अल्ट्रा-हाई फाइबर जैसी स्पीड

आरआईएल के अध्यक्ष ने कहा, 'Jio 5G के साथ, हम सभी को, हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सबसे किफायती डेटा से जोड़ेंगे। हम वैश्विक बाजारों में भी डिजिटल समाधान पेश करने के लिए आश्वस्त हैं।'

AUG 29, 2022 15:34 IST

18 महीने से भी कम समय में हर शहर में होगी Jio 5G सर्विस

5G सेवाओं को दिसंबर 2023 तक पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा। अंबानी ने कहा कि हम महीने दर महीने जियो 5जी सर्विस बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। कंपनी देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में Jio 5G सर्विस पहुंचाएंगे।

AUG 29, 2022 15:31 IST

रिलायंस की एजीएम में ईशा अंबानी

AUG 29, 2022 15:28 IST

ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी का खतरा

अंबानी ने आरआईएल की 45वीं सालाना आमसभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि फ्यूल, खाद्य उत्पादों और उर्वरकों की कीमत बढ़ने से सबकी जिंदगी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई दर और सप्लाई संबंधी गतिरोधों की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने मंदी का खतरा है।

AUG 29, 2022 15:20 IST

रिलायंस की क्वालकॉम से भागीदारी

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भारत में 5जी नेटवर्क के समाधान को तैयार करने के लिए क्वालकॉम के साथ साझेदारी की। किफायती 5जी स्मार्टफोन और गूगल क्लाउड विकसित करने के लिए कंपनी गूगल के साथ भी साझेदारी कर रही है।

AUG 29, 2022 15:17 IST

नई ऊंचाई पर होगा भारत

अंबानी ने कहा कि अगले 25 सालों में भारत नई ऊंचाई पर होगा। आरआईएल शेयरधारकों का ध्यान रखती है। कंपनी ने सभी सेक्टर्स में शानदार प्रदर्शन किया है।

AUG 29, 2022 15:04 IST

बिना किसी तार के अल्ट्रा-हाई फाइबर जैसी स्पीड देता है Jio 5G

AUG 29, 2022 14:58 IST

5जी स्मार्टफोन के लिए गूगल के साथ काम करेगी कंपनी

सस्ता 5जी स्मार्टफोन विकसित करने के लिए कंपनी गूगल के साथ काम कर रही है। मार्च 2022 के अंत तक रिलायंस जियो के पास मोबिलिटी और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में 410.2 मिलियन का कुल सब्सक्राइबर बेस था। जून 2022 के अंत में, ग्राहकों की संख्या 419.9 मिलियन थी। जियो ने 2021-22 के दौरान 130 मिलियन से ज्यादा ग्राहक जोड़े थे।

AUG 29, 2022 14:51 IST

रिलायंस ने बनाया कीर्तिमान

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए रिलायंस के राजस्व में 47 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 792,756 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। शुद्ध लाभ 26.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 67,845 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 22 में, रिलायंस इंडस्ट्रीज वार्षिक राजस्व में 100 अरब डॉलर को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई।

AUG 29, 2022 14:45 IST

5जी सर्विस पर बड़ा अपडेट

रिलायंस 5G Service की शुरुआत पर दो लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल दिवाली तक प्रमुख शहरों में 5जी सेवा शुरू हो जाएगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि शुरुआत में ये सर्विस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में उपलब्ध होगी।

AUG 29, 2022 14:41 IST

भारत का सबसे बड़ा टैक्सपेयर है RIL

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत का सबसे बड़ा टैक्सपेयर है। देश के विकास में रिलायंस इंडस्ट्रीज बड़ा योगदान दे रहा है। वित्त वर्ष 2022 में टेलिकॉम-से-एनर्जी समूह का समेकित योगदान 38.8 फीसदी बढ़कर 188,012 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2021 के 1,35,468 करोड़ रुपये था। यह वित्त वर्ष 22 के लिए सरकार के बजट व्यय का 5.4 फीसदी है।

AUG 29, 2022 14:34 IST

इतना है रिलायंस का वर्कफोर्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं सालाना आमसभा में मुकेश अंबानी ने नई और बेहतर सेवाएं देने के लिए 5G प्रौद्योगिकी लागू करने की घोषणा की। वित्त वर्ष 2022 के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल कार्यबल 3.43 लाख था। इनमें से रिलायंस रिटेल में 1,68,910 नौकरियां और जियो में 57,883 नौकरियां जोड़ी गईं।

AUG 29, 2022 14:31 IST

देश की तरक्की में बड़ा योगदान देगी रिलायंस

अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में गंभीर आर्थिक तनाव हैं। भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल रिस्क की वजह से अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। RIL ने 2.32 लाख नए रोजगार दिए हैं।

AUG 29, 2022 14:19 IST

AGM में शेयरधारकों को संबोधित कर रहे हैं मुकेश अंबानी

AUG 29, 2022 14:10 IST

मुकेश अंबानी ने शुरू किया भाषण

मुकेश अंबानी ने रिलायंस की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग का भाषण शुरू कर दिया है। आरआईएल के चेयरमैन ने सभी शेयरधारकों, सहयोगियों, अधिकारियों और पार्टनर्स का स्वागत किया।

AUG 29, 2022 13:55 IST

जियो ने हासिल किए इतने स्पेक्ट्रम

5जी की नीलामी समाप्त होने और रिलायंस जियो के शीर्ष बोलीदाता होने के साथ, उम्मीद है कि अंबानी की फर्म सोमवार को एजीएम में अपनी 5G सेवा शुरू करने की घोषणा करे। इस महीने की शुरुआत में जियो ने 88,078 करोड़ रुपये खर्च किए और 700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड में कुल 24.7 GHz स्पेक्ट्रम हासिल किया।

AUG 29, 2022 13:24 IST

O2C में संभावित हिस्सेदारी बिक्री की घोषणा!

विश्लेषकों को रिलायंस की रिटेल और न्यू एनर्जी व्यापार इकाई O2C में संभावित रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री की घोषणा की उम्मीद है। निवेशकों के अनुसार, O2C व्यापार इकाई को आंशिक रूप से बेचा जा सकता है।

AUG 29, 2022 12:50 IST

कंपनी ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

कंपनी ने एक व्हाट्सएप (Whatsapp) नंबर भी जारी किया है, जहां आप एजीएम के सभी अपडेट्स पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर (7977111111) पर Hi लिखना होगा और चैटबॉट पर आपको सारी जानकारियां मिल जाएंगी।

AUG 29, 2022 12:12 IST

ये बड़ा ऐलान कर सकते हैं मुकेश अंबानी

AUG 29, 2022 11:35 IST

क्यों अहम है एजीएम?

भारत की सबसे बड़ी कंपनी (बाजार हिस्सेदारी के मामले में) के अध्यक्ष का इस साल का भाषण और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आरआईएल को वैश्विक मंदी और अडानी ग्रुप के साथ संभावित प्रतिस्पर्धा की संभावना की दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

AUG 29, 2022 10:58 IST

लीडरशिप को लेकर भी ऐलान संभव

दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी अपनी कारोबारी विरासत को अगली पीढ़ी को सौंपने से जुड़े भी बड़े ऐलान कर सकते हैं। इसे जानने के लिए लोगों में भारी उत्सुकता है। उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी इस साल जून में रिलायंस जियो के चेयरमैन के पद से हट गए थे।

AUG 29, 2022 10:54 IST

क्या ऐलान कर सकते हैं मुकेश अंबानी?

AUG 29, 2022 10:53 IST

कहां देख सकते हैं एजीएम?

एजीएम में मेटावर्स में एक इमर्सिव 3डी इंटरैक्टिव अनुभव क्षेत्र शामिल होगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण सोशल प्लेटफॉर्म्स: JioMeet, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और कू ऐप पर किया जाएगा।