AI का असर, इस कंपनी में 10000 में से 4000 कर्मचारियों की छंटनी

Layoff: फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लॉक के सीईओ जैक डोर्सी ने कहा कि कंपनी अपने 10,000 से अधिक कर्मचारियों में से 4,000 से ज्यादा को छंटनी कर रही है। यह कदम कंपनी के पुनर्गठन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का अधिकतम उपयोग करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने बताया कि छोटे दल एआई उपकरणों से अधिक प्रभावी काम कर पाएंगे।

Layoff: वित्तीय और डिजिटल भुगतान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्लॉक ने अपने कर्मचारियों में बड़े पैमाने पर बदलाव की घोषणा की है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जैक डोर्सी ने कहा कि 10,000 से अधिक कर्मचारियों में से 4,000 से ज्यादा कर्मचारियों को छंटनी के तहत निकाला जाएगा। यह कदम कंपनी के पुनर्गठन का हिस्सा है और इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का अधिकतम उपयोग करना है।

Block, Jack Dorsey, layoff, employees, artificial intelligence, AI

ब्लॉक कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी, एआई से प्रभावित बदलाव (तस्वीर-istock)

एआई के जरिए कामकाज को अधिक कुशल बनाना

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक जैक डोर्सी ने कहा कि कंपनी अब ऐसे बुद्धिमान उपकरण बना रही है, जिनका उपयोग करके छोटा टीम भी बड़े और प्रभावी काम कर सकती है। उन्होंने बताया कि ये उपकरण कंपनी के काम करने के तरीके को बदल देंगे और कर्मचारियों की संख्या कम होने के बावजूद काम की गुणवत्ता और उत्पादनशीलता में सुधार होगा। उनका कहना था कि "मूल सिद्धांत सरल है। बुद्धिमत्ता उपकरण ने यह सोच बदल दी है कि कंपनी बनाने या चलाने में वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है।"

End of Feed