Bitcoin Price : पिछले सात दिनों में बिटकॉइन ने अपनी ऑल टाइम हाई को पार कर जोरदार उछाल मारा है। जिससे भारतीय निवेशकों का भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश बढ़ा है। CoinDCX, Coinswitch, Mudrex और Zebpay जैसे प्रमुख एक्सचेंजों ने इस दौरान $150-200 मिलियन का शुद्ध निवेश दर्ज किया है। बिटकॉइन की कीमतों में बढ़ोतरी जा है। 17 जुलाई 2025 को 3.17 में एक बिटकॉइन की कीमत 1,02,46,191 रुपए थी।
बिटकॉइन की कीमतों में तेजी (तस्वीर-istock)
ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त वृद्धि
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक CoinDCX ने जुलाई में रोजाना ट्रेडिंग वॉल्यूम 40% बढ़कर 12.82 मिलियन किया। Coinswitch ने स्पॉट और फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 22% और अकेले स्पॉट वॉल्यूम में 145% की वृद्धि देखी। Mudrex ने ट्रेडिंग वॉल्यूम दोगुना किया, जिसमें टियर-2/3 शहरों का 40% योगदान रहा। Zebpay ने साप्ताहिक वॉल्यूम में 75% वृद्धि दर्ज की।
मीम टोकन की बढ़ती लोकप्रियता
Zebpay के मुताबिक बिटकॉइन और एथेरियम ट्रेडिंग सबसे अधिक हुई, साथ ही पेंगु और बनानाज31 जैसे मीम टोकन की ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी तेजी आई है।
10 से 15 जुलाई के बीच उछाल का शिखर
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक CoinDCX के मृदुल गुप्ता ने बताया कि 10-15 जुलाई के बीच बिटकॉइन की कीमत $116,000 से ऊपर पहुंची, जिससे रिटेल और बड़े निवेशकों की भागीदारी बढ़ी। जुलाई के मध्य तक BTC ट्रेडिंग वॉल्यूम 16.69 मिलियन तक पहुंच गया, जो जून से करीब 80% ज्यादा है।
संस्थागत निवेश से बढ़ती मजबूती
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक Zebpay के हरीश वतनानी ने कहा कि बिटकॉइन की तेजी संस्थागत स्वीकृति, नियामक स्पष्टता और अनुकूल आर्थिक माहौल से प्रेरित है। ब्लैकरॉक, फिडेलिटी, फ्रैंकलिन टेम्पलटन जैसी कंपनियों ने स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ में बड़ा निवेश किया है।
नई बुल रन की उम्मीदें
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक Mudrex के एडुल पटेल के मुताबिक बिटकॉइन जल्द ही $140,000 के स्तर को पार कर सकता है। संस्थागत कंपनियों का क्षेत्र में प्रवेश बढ़ा है, लेकिन खुदरा निवेशकों की भागीदारी अभी कम है, जिससे आगे और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक CoinDCX के गुप्ता ने निवेशकों को सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रतिरोध स्तरों पर तरलता कम होना, आर्थिक झटके और डेरिवेटिव बाजारों में बढ़ते जोखिम से अल्पकालिक अस्थिरता बढ़ सकती है। गुप्ता ने कहा कि 2025 की दूसरी छमाही में बाजार में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी और साल के अंत तक बिटकॉइन $150,000 से $185,000 तक पहुंच सकता है।
अमेरिकी कांग्रेस के मतदान के बाद संभावित ठहराव
विश्लेषकों का कहना है कि 15 जुलाई को अमेरिकी कांग्रेस ने तीन डिजिटल संपत्ति विधेयकों के खिलाफ मतदान किया, जिसके कारण आने वाले हफ्तों में क्रिप्टो बाजार में थोड़ी ठहराव आ सकती है।
ट्रम्प समर्थित विधेयकों की अस्वीकृति का असर
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक CIFDAQ के हिमांशु मराडिया ने बताया कि अमेरिकी कांग्रेस के क्रिप्टो विधेयकों की अस्वीकृति फिलहाल बुल रन पर बड़ा असर नहीं डालेगी। मतदान के बाद बिटकॉइन में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन मजबूत संस्थागत मांग बनी हुई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा जल्द ही इस विषय पर पुनर्विचार करेगी।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, अगर आपको निवेश करना है तो क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।)
