Bitcoin Price: बिटकॉइन न्यू ऑल-टाइम हाई पर, 1 लाख 11 हजार डॉलर के पार, क्यों बढ़ रही है क्रिप्टोकरेंसी?

Bitcoin Price: बिटकॉइन जनवरी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एक समय पर ट्रेजरी यील्ड में उछाल और स्टॉक के सत्र के निचले स्तर पर गिरने के बाद बिटकॉइन ने अपने लाभ को खो दिया था।

Bitcoin Price: बिटकॉइन (Bitcoin) ने नया ऑल-टाइम हाई दर्ज किया, जिससे इसने जनवरी में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। Coin Metrics के मुताबिक, बिटकॉइन की कीमत अंतिम बार 2% से ज्यादा बढ़कर 111,399 पर देखी गई। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया था जब बॉन्ड यील्ड में तेजी और शेयर बाजार में गिरावट के चलते बिटकॉइन ने अपने लाभ को खो दिया।

bitcoin price, bitcoin bullish reasons

क्यों बढ़ रहे हैं बिटक्वॉन के दाम

बिटकॉइन की तेजी के पीछे कारण क्या हैं?

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टो एक्सचेंज Nexo के सह-संस्थापक एंटोनी ट्रेंचव (Antoni Trenchev) ने बताया कि बिटकॉइन की नई ऊंचाई कई मैक्रो फैक्टर्स का परिणाम है। जैसे कि अमेरिका में कमजोर महंगाई आंकड़े, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर में नरमी, और अमेरिका की Moody's द्वारा क्रेडिट रेटिंग में कटौती। इन सबने लोगों का ध्यान बिटकॉइन जैसे वैकल्पिक निवेश विकल्पों की ओर खींचा है।

End of Feed