अरबपति बैंकर उदय कोटक के बेटे जय ने पूर्व मिस इंडिया से की शादी, जियो कन्वेंशन सेंटर में लिए 7 फेरे

Jay Kotak Marries Aditi Arya: डिजिटल बैंक कोटक811 के को-हेड जय कोटक ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए किया है। उनके पिता, उदय कोटक, कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर हैं। उनकी नेटवर्थ 1.09 लाख करोड़ रु से अधिक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जय कोटक ने की पूर्व मिस इंडिया से शादी
  • जियो कन्वेंशन सेंटर में लिए 7 फेरे
  • उदय कोटक के बेटे हैं जय

Jay Kotak Marries Aditi Arya: अरबपति बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) के बेटे जय कोटक (Jay Kotak) ने मंगलवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर (Jio Convention Centre) में पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य (Aditi Arya) से शादी कर ली है। शादी से जुड़े अन्य कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित हुए।

कहां हुई थी मुलाकात

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार दोनों कुछ साल पहले एक पार्टी में मिले थे लेकिन तब उनकी बातचीत कुछ मिनटों तक ही चली थी। इसके बाद कोटक ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था जिसके बाद दोनों करीब आ गए।

End of Feed