Bikaji फाउंडर और चेयरमैन शिव रतन अग्रवाल का निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस, 40 देशों में फैलाया बिजनेस

शिव रतन अग्रवाल ने साल 1987 में उन्होंने बीकाजी भुजिया की शुरुआत की थी। अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें कि बीकाजी भुजिया का भी जन्म हल्दीराम से ही हुआ है। दोनों ही कंपनियां एक ही परिवार से संबंध रखती हैं।

Bikaji Bhujiya founder Shiv Ratan Agarwal : बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन और फाउंडर शिव रतन अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने 74 साल की उम्र में चेन्नई में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक उनका निधन दल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। उनकी पत्नी की हार्ट सर्जरी के लिए चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थीं। वे उन्हें ही देखने के लिए चेन्नई गए हुए थे, लेकिन होटल में ही उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर पूरे उद्योग जगत के लिए एक बड़ा झटका है।

Bikaji

साल 1987 में शिव रतन अग्रवाल ने बीकाजी भुजिया की शुरुआत की थी

आपको बता दें कि शिव रतन अग्रवाल ऐसे शख्स थे जिन्होंने सिर्फ 8वीं पास होने के बावजूद हजारों करोड़ का बिजनेस खड़ा और साथ ही अपने धंधे को विदेशी धरती तक ले गए। उन्होंने भारत समेत पूरी दुनिया में भुजिया को एक अलग पहचान दी।

End of Feed