बिहार का मखाना, चावल, शहद, मक्का सब अद्भुत, ज्यादा पैसे देने वाली फसलों को देंगे बढ़ावा, बोले शिवराज सिंह चौहान

Indian Agriculture: पटना के कृषि भवन में किसानों के साथ परिचर्चा में भाग लेते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार और बिहार के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के किसानों गजब का टैलेंट है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां का मखाना, चावल, शहद, मक्का सब अद्भुत है। हम ज्यादा पैसा देने वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर करेंगे।

Indian Agriculture: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के किसानों को प्रणाम करता हूं।आज हमने बिहार के कुछ किसानों से संवाद भी किया है और यहां की उपलब्धियों और यहां की समस्याओं पर चर्चा भी की है। मुझे खुशी है कि कई क्षेत्रों में बिहार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बिहार का मखाना अपने आप में पोषण का भंडार है और हमारे किसान मेहनत करके मखाने का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 65 प्रजातियों के 109 बीज की नई किस्में जारी की हैं।

Shivraj Singh Chauhan, Makhana cultivationIncome Tax Refund

पटना में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए सबकुछ करेंगे।

बिहार के किसान कर रहे हैं चमत्कार

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि यहां का मखाना, चावल, शहद, मक्का सब अद्भुत है। उन्होंने कहा कि बड़े जमीन के टुकड़े हमारे पास नहीं हैं, 91 प्रतिशत सीमांत किसान हैं, लेकिन फिर भी किसान चमत्कार कर रहे हैं। खेती से आय दोगुनी करने का अभियान प्रधानमंत्री मोदी जी ने शुरू किया है।

End of Feed