आर्थिक वृद्धि के मामले में बिहार ने लगाई छलांग, पहुंचा दूसरे नंबर पर, प्रति व्यक्ति आय हुई इतनी, पहले नंबर पर कौन?

Bihar Economic Growth: बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार अब देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय 76 हजार रुपये हो गई है। आर्थिक समीक्षा के अनुसार, बिहार की वृद्धि दर 13.1% है, जो राष्ट्रीय औसत 7.3% से अधिक है। वृद्धि में बिहार दूसरे और तमिलनाडु पहले स्थान पर है।

Bihar Economic Growth: बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार अब देश के सबसे तेजी से विकास कर रहे राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 76 हजार रुपये हो गई है। उन्होंने यह जानकारी विधानमंडल में आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में दी। फाइनेंस मंत्री ने बताया कि बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 13.1 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्रीय दर 7.3 प्रतिशत से काफी अधिक है। वृद्धि के मामले में बिहार दूसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर तमिलनाडु है।

Bihar Economic Growth

बिहार अब विकास में सुपरस्टार: जीडीपी और आमदनी दोनों में जबरदस्त उछाल (तस्वीर-istock)

प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि

न्यूज एसेंजी पीटीआई-भाषा के मुताबिक यादव ने कहा कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय में भी लगातार वृद्धि हो रही है। 2020–21 में यह 46,412 रुपये थी, जो 2024–25 में बढ़कर 76,490 रुपये हो गई है। स्थिर मूल्य पर यह 30,159 रुपये से बढ़कर 40,973 रुपये हो गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का ध्यान अब औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन पर है। इसके लिए पूर्व मुख्य सचिव नवीन कुमार की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है, जो छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

End of Feed