सुप्रीम कोर्ट से NSE को बड़ी राहत: SEBI के साथ ₹1491 करोड़ के समझौते को मिली मंजूरी, सभी केस बंद

सुप्रीम कोर्ट ने SEBI और NSE के बीच ₹1,491.21 करोड़ के समझौते को मंजूरी देकर को-लोकेशन और डार्क-फाइबर विवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया, जिससे लंबे समय से लंबित केस बंद हो गए।

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के बीच हुए समझौते को मंजूरी दे दी है। यह समझौता को-लोकेशन और डार्क-फाइबर मामलों से जुड़ा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद वर्षों से चले आ रहे इन कानूनी विवादों का पूरी तरह से निपटारा हो गया है और अदालत ने इससे जुड़े सभी मामलों को खत्म कर दिया है।

NSE, SEBI, Supreme Court, settlement, co location scam, dark-fibre case, regulatory proceedings, market regulator,

NSE और SEBI समझौते को मंजूरी

क्या है पूरा मामला और कितना दिया जुर्माना?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक SEBI के सेटलमेंट (सहमति) नियम के तहत, NSE ने मामलों को बंद करने के लिए ₹1,491.21 करोड़ की भारी-भरकम राशि का भुगतान किया है। यह मामला कई सालों से देश के सबसे बड़े शेयर बाजार NSE की साख पर सवाल उठा रहा था।

End of Feed