Bharti Hexacom IPO GMP: भारती हेक्साकॉम के आईपीओ की शुरुआत सुस्त हुई थी। मगर बावजूद इसके कंपनी का आईपीओ करीब 30 गुना सब्सक्राइब हुआ। भारती हेक्साकॉम के आईपीओ को कुल 29.88 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके आईपीओ में 41,250,000 शेयरों की बिक्री होनी है, मगर कंपनी को 1,23,24,83,408 शेयरों के लिए आवेदन मिले हैं। इसका आईपीओ 3 अप्रैल को खुलकर 5 अप्रैल को बंद हुआ। कंपनी आईपीओ के जरिए 570 करोड़ रु जुटाएगी। आगे जानिए कब होंगे शेयर और कितना है इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP)।
कितना है भारती हेक्सकॉम का GMP
ये भी पढ़ें -
कब अलॉट होंगे शेयर
भारती हेक्साकॉम के शेयर 8 अप्रैल को अलॉट होंगे। वहीं इसकी लिस्टिंग 12 अप्रैल को होगी। भारती हेक्साकॉम का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, क्योंकि ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है।
कितना है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार भारती हेक्साकॉम का ग्रे-मार्केट प्रीमियम इस समय 60 रु है। जबकि इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 570 रु तय हुआ है। यानी इसकी लिस्टिंग 660 रु पर हो सकती है। इससे जिन लोगों को शेयर अलॉट होंगे, उन्हें लिस्टिंग पर ही 10.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
क्या है भारतीय हेक्साकॉम का बिजनेस
भारती हेक्साकॉम राजस्थान और भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में मोबाइल सर्विसेज प्रोवाइड करती है। भारत में पूर्वोत्तर टेलीकम्युनिकेशन सर्किलों में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं। आईपीओ के बाद भी कंपनी में एयरटेल की बहुमत हिस्सेदारी बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
