Bharat Coking Coal IPO की लिस्टिंग टली, जानें कब होगा डेब्यू; GMP की उड़ान जारी

Bharat Coking Coal IPO पर दांव लगाने वाले लाखों निवेशकों की नजर अब इसके अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर टिकी हैं। लेकिन, फिलहाल निवेशकों को इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि 16 जनवरी को होने वाली लिस्टिंग को फिलहाल टाल दिया गया है। जानिए यह लिस्टिंग क्यों टली और अब लिस्टिंग कब होनी है?

Bharat Coking Coal (BCCL) IPO अब निवेशकों को थोड़ा और इंतजार कराएगा। कंपनी की लिस्टिंग डेट आगे बढ़ा दी गई है। असल में यह कोई कंपनी-स्पेसिफिक समस्या नहीं है, बल्कि पूरी तरह ट्रेडिंग हॉलिडे से जुड़ा मामला है। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के चलते 15 जनवरी को बाजार बंद रहेगा। इसी वजह से लिस्टिंग और उससे जुड़ी टाइमलाइन को री-शेड्यूल किया गया, ताकि ट्रेडिंग सेटलमेंट और लिस्टिंग प्रोसेस बिना रुकावट पूरा हो सके।

BCCL IPO LISTING

भारत कोकिंग कोल आईपीओ (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

अब कब होगी लिस्टिंग?

Bharat Coking Coal Ltd. के IPO की लिस्टिंग अब 16 जनवरी की जगह 19 जनवरी 2026 को होगी। यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि 15 जनवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के कारण BSE और NSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स समेत सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

End of Feed