IPO है या लॉटरी का टिकट! 57% का धांसू GMP, मोनोपॉली बिजनेस और मजबूत कैशफ्लो; SBI ने भी कहा 'चूकना' मत

Bharat Coking Coal IPO ने बाजार में एंट्री से पहले ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। सब्सक्रिप्शन से पहले ही करीब 57% के मजबूत GMP ने निवेशकों की लिस्टिंग गेन को लेकर उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं।कोकिंग कोल जैसे रणनीतिक सेक्टर में लगभग मोनोपॉली पोजिशन, स्टील इंडस्ट्री से जुड़ी स्थायी मांग और मजबूत कैशफ्लो वाली कंपनी के इस इश्यू को SBI Securities ने रिव्यू करते हुए "Subscribe" रेटिंग दी है। जानते हैं रिपोर्ट में और क्या बताया गया है।

BCCL IPO REVIEW BY SBI SECURITIES: भारत की स्टील इंडस्ट्री के लिए सबसे अहम कच्चे माल कोकिंग कोल की घरेलू सप्लाई करने वाली दिग्गज PSU कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) अब शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है। SBI Securities ने इश्यू का रिव्यू करते हुए बताया है कि यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) बेस्ड होगा, जिसमें सरकार अपनी हिस्सेदारी घटाएगी। कंपनी के फंडामेंटल्स देखें तो यह महज एक कोल कंपनी नहीं, बल्कि स्टील वैल्यू चेन की अहम रणनीतिक कड़ी है।

BCCL IPO

एसबीआई सिक्योरिटीज ने दी सब्सक्राइब रेटिंग (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

मोनोपॉली बिजनेस

SBI IPO Note on Bharat Coking Coal में बताया गया है कि यह देश की इकलौती ऐसी बड़ी कंपनी है, जो बड़े पैमाने पर प्राइम कोकिंग कोल का उत्पादन करती है। वित्त वर्ष 2025-26 (FY25) में देश के कुल घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन का करीब 58.5% हिस्सा अकेले BCCL के खाते में रहा। झारखंड के झरिया और पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोलफील्ड में मौजूद इसके विशाल रिजर्व कंपनी को लंबे समय के लिए प्राकृतिक बढ़त देते हैं। यही वजह है कि देश की लगभग सभी बड़ी स्टील कंपनियां किसी न किसी रूप में BCCL पर निर्भर हैं।

End of Feed