Bharat Chawal: जल्द आ रहा है सस्ता 'Bharat चावल', सरकार मात्र 25 रुपये किलो में बेचेगी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 27, 2024, 04:59 PM IST

Bharat Chawal:नाफेड इंडिया ने ट्वीट कर बताया कि बहुत जल्द 'Bharat Chawal' आपकी थाली में परोसी जाएगी।

Bharat Chawal: सरकार द्वारा रियायती दर पर 25 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से 'भारत चावल' (Bharat Rice) पेश करने पर विचार करने वाली खबर के बीच नाफेड इंडिया ने ट्वीट कर बताया कि बहुत जल्द 'Bharat Chawal' आपकी थाली में परोसी जाएगी। दरअसल मोदी सरकार ने गरीब लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत भारत राइस केवल 25 रुपए किलोग्राम बिकेगा। इसके अलावा दाल भी डिस्काउंटेड कीमत पर बेची जाएगी। फूड इंफ्लेशन जिस तरह से बढ़ रही है उसे कंट्रोल में लाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

Rice

'भारत चावल'

आटा और दाल कितने में मिल रहे

'Bharat Chawal' को सरकार की एजेंसी जैसे नाफेड, नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) और केंद्रीय भंडार जैसे सेंट्रल स्टोर्स के माध्यम से बेचा जाएगा। वर्तमान में भारत व्हीट फ्लोर और चना दाल रियायती दर पर 27.50 रुपए प्रति किलो और 60 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। गेहूं का आटा और चला दाल 2000 से अधिक रीटेल प्वाइंट्स पर बेचे जा रहे हैं।

End of Feed