विशाल गर्ग का नया फरमान, रियल एस्टेट की पूरी यूनिट की बंद; इतने कर्मचारी हो गए बेरोजगार!

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 11, 2023, 09:30 AM IST

Better.com Layoffs: बेटर डॉट कॉम के भारतीय मूल के CEO विशाल गर्ग (Vishal Garg) ने अमेरिका और भारत में दिसंबर 2021 से 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। दिसंबर 2021 में, विशाल गर्ग जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों की छंटनी की जिसके बाद ज्यादा चर्चा में थे।

Better.com Layoffs: नौकरी में कटौती का दौर साल के शुरुआत से ही जारी है। कई टेक और मल्टीनेशनल कंपनियां छंटनी कर चुकी है। इसी कड़ी में अब बेटर डॉट कॉम (Better.com) ने अपनी पूरी रियल एस्टेट टीम को बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेटर डॉट कॉम के भारतीय मूल के CEO विशाल गर्ग (Vishal Garg) ने अमेरिका और भारत में दिसंबर 2021 से 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि नए दौर की छंटनी से कितने कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

Better.com Layoffs

बेटर डॉट कॉम

नवंबर में 50 प्रतिशत से अधिक वेतन कटौती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटर डॉट कॉम इन-हाउस एजेंट मॉडल से पार्टनरशिप एजेंट मॉडल में जाने की योजना बना रहा था। इसके अलावा, एक प्रभावित कर्मचारी ने यह भी दावा किया कि आने वाली हमारी नौकरियों को 'सुनिश्चित' करने के लिए नवंबर में 50 प्रतिशत से अधिक वेतन कटौती के बाद उन्हें थोड़ा सा भी राहत के लिए पैसा नहीं मिला। दिसंबर 2021 में, विशाल गर्ग ने जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों की छंटनी की जिसके बाद ये ज्यादा चर्चा में थे। मई 2022 में, कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया गया और बाद में, Better.com को लगभग 920 इस्तीफे मिले थे।

End of Feed