Money Tips: 30 साल से पहले शुरू करें निवेश, कम जोखिम में बन सकता है करोड़ों का फंड

Benefits of Starting Investing Before Age 30: 30 साल की उम्र से पहले निवेश शुरू करना भविष्य के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार तैयार करता है। जल्दी निवेश करने से कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, जोखिम को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है और लंबे समय में बड़ी पूंजी बनाना संभव हो जाता है।

Benefits of Starting Investing Before Age 30: आज के समय में केवल कमाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि उस पैसे को सही जगह निवेश करना भी उतना ही जरूरी है। फाइनेंशियल एक्सपर्टस मानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र से पहले निवेश शुरू कर देता है तो वह भविष्य में बड़ा फंड बना सकता है। कम उम्र में निवेश शुरू करने से कई ऐसे फायदे मिलते हैं, जो लंबे समय में आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद करते हैं। इस आर्टिकल में कम उम्र में निवेश शुरू करने के उन्हीं फायदों

Benefits of Starting Investing Before Age 30

कम उम्र में निवेश करने के फायदे (Photo: iStock)

कंपाउंडिंग का मिलता है ज्यादा फायदा

कम उम्र में निवेश शुरू करने का सबसे बड़ा लाभ कंपाउंडिंग का होता है। कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे चलकर कमाई पैदा करता है। जितना ज्यादा समय पैसा निवेश में लगा रहेगा, उतनी ही तेजी से वह बढ़ सकता है। यही कारण है कि जल्दी निवेश शुरू करने वाले लोग अक्सर बड़ा फंड बनाने में सफल होते हैं।

End of Feed