Personal Loan लेने से पहले सिर्फ ब्याज नहीं, ये 5 चीजें भी जरूर चेक करें

पर्सनल लोन जल्दी पैसे देता है, लेकिन लेने से पहले ब्याज, ईएमआई, फीस और दूसरे चार्ज जरूर समझ लें, ताकि बाद में कर्ज का बोझ न बढ़े।

त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। दुर्गापूजा से लेकर दिवाली तक लोग घर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और दूसरी जरूरतों की जमकर खरीदारी करते हैं। कई लोग इन खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन का सहारा भी लेते हैं। अगर आप भी बैंक से पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ ब्याज दर देखकर फैसला न करें। ब्याज के अलावा प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट चार्ज और अन्य शर्तों को समझना भी जरूरी है। आइए जानते हैं पर्सनल लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Personal Loan

पर्सनल लोन

1. ब्याज दर की तुलना जरूर करें

पर्सनल लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों और लोन कंपनियों की ब्याज दरों की तुलना करें। सिर्फ मासिक ईएमआई देखकर फैसला न करें, बल्कि यह भी देखें कि पूरी लोन अवधि में आपको कुल कितना ब्याज चुकाना पड़ेगा। साथ ही यह जरूर पता करें कि ब्याज दर फिक्स्ड है या फ्लोटिंग। फिक्स्ड रेट में ब्याज दर स्थिर रहती है, जबकि फ्लोटिंग रेट में बाजार की परिस्थितियों के अनुसार बदलाव हो सकता है।

End of Feed