31 मार्च को रविवार के दिन भी खुले रहेंगे बैंक, जानें एक अप्रैल को छुट्टी या काम

Bank Holiday: हर वित्त वर्ष के आखिरी दिन बैंकों की शाखाएं खुली रहती हैं। हालांकि उस दिन बैंक पब्लिक डीलिंग नही करते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत बैंक शाखाओं के खुले रहने की वजह से वित्त वर्ष 2023-24 की रिसीविंग और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सकेगा।

Bank Holiday:भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को 31 मार्च को सरकारी कामकाज के लिए शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है। 31 मार्च को रविवार है और यह चालू वित्त वर्ष का अंतिम दिन है।आरबीआई ने बयान में कहा कि भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च, 2024 (रविवार) को लेनदेन के लिए खुला रखने का अनुरोध किया है ताकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके। इसमें कहा गया कि इसी तरह एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे 31 मार्च, 2024 (रविवार) को सरकारी व्यवसाय से संबंधित अपनी सभी शाखाएं खुली रखें।

bank holiday

बैंक छुट्टियां

पब्लिक डीलिंग नहीं होगी

हर वित्त वर्ष के आखिरी दिन बैंकों की शाखाएं खुली रहती हैं। हालांकि उस दिन बैंक पब्लिक डीलिंग नही करते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत बैंक शाखाओं के खुले रहने की वजह से वित्त वर्ष 2023-24 की रिसीविंग और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सकेगा। असल में देश वित्त वर्ष अप्रैल से मार्च तक होता है। इसलिए 31 मार्च को अकाउंट्स क्लोजिंग का दिन होता है। ऐसे में दिन कोई भी हो उस दिन सभी बैंक शाखाएं खुली रहती है। इसीलिए बैंक उस दिन पब्लिक के काम-काज बैंकों में नहीं होते हैं।

End of Feed