Bank Deposit: फंड जुटाने के लिए बैंकों को जारी करने पड़ेंगे बॉन्ड, डिपॉजिट में कमी के चलते आएगी चुनौती

Bank Deposit: बैंकों ने वित्त वर्ष 2023-24 में बॉन्ड जारी कर एक लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में 1.1 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए थे, जो मौजूदा बॉन्ड राशि से पहले सर्वाधिक था।

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक जारी करेंगे बॉन्ड
  • 1.3 लाख करोड़ के बॉन्ड करेंगे जारी
  • डिपॉजिट में कमी का होगा असर

Bank Deposit: धीमी जमा वृद्धि से बैंकों को चालू वित्त वर्ष 2024-25 में बॉन्ड जारी कर 1.3 लाख करोड़ रुपये तक जुटाने पर मजबूर होना पड़ेगा। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) की रिपोर्ट के अनुसार, बॉण्ड की राशि 1.2-1.3 लाख करोड़ रुपये के बीच होगी और यह अभी तक का सर्वाधिक है। यह बॉन्ड राशि ऐसे समय में जारी होगी जब जमा तथा ऋण वृद्धि के बीच लगातार अंतर जारी है।

bank deposit are falling

बैंक जमा में गिरावट आ रही है

ये भी पढ़ें -

End of Feed