October में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI, HDFC समेत बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो अक्टूबर शुरू होने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। सितंबर में तीन दिन की हड़ताल के बाद अक्टूबर में भी 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसके चलते बैंकिंग सर्विस बाधित होने की आशंका है। बता दें कि अगले महीने यानी अक्टूबर में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, सभी राज्यों में बैंक 11 दिन बंद नहीं रहेंगे। छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसलिए SBI, HDFC Bank समेत किसी भी बैंक में जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं अक्टूबर में कब-कब और कहां बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays

बैंकों में छुट्टी

बता दें कि अक्टूबर में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक छुट्टियों के कारण पूरे भारत में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। इसमें सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक शामिल हैं। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जहां इनमें से कई छुट्टियां कुछ खास राज्यों या क्षेत्रों तक सीमित हैं, वहीं कुछ राष्ट्रीय स्तर की छुट्टियां भी हैं।

End of Feed