बैंकों को सतर्क रहने की जरुरत, एक्सिस बैंक प्रमुख ने क्यों दी चेतावनी

एक्सिस बैंक प्रमुख अमिताभ चौधरी ने चेतावनी दी है कि FCNR (B) योजना से मिली भारी राशि से बैंकों द्वारा जोखिम भरे कर्ज देने का खतरा बढ़ सकता है, जिससे सतर्कता जरूरी है।

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमिताभ चौधरी ने बैंकों को एक बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बैंकों के पास जमा भारी-भरकम FCNR (B) राशि की वजह से जोखिम भरे या असामान्य तरीके से लोन बांटे जाने का खतरा बढ़ सकता है। वैश्विक फिनटेक सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों को इस विदेशी पूंजी का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करने की सलाह दी।

Bank Ki Khabren, Bank Se Judi Jankari, FCNR, Banks risk, banking sector, Axis Bank, Amitabh Chaudhary,

127 अरब डॉलर के 'विदेशी जाल' में उलझेंगे बैंक? एक्सिस प्रमुख की बैंकों को चेतावनी

विदेशी मुद्रा जमा और बैंक कर्ज का गणित

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक अमिताभ चौधरी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रियायती अदला-बदली योजना के तहत बैंकों ने एनआरआई (प्रवासी भारतीयों) से 127 अरब डॉलर से भी ज्यादा की FCNR (बी) जमा राशि हासिल की है। यह रकम बहुत बड़ी है और बैंकों पर इसका सही इस्तेमाल करने का दबाव है। चौधरी के अनुसार, इस भारी जमा राशि के दबाव में बैंक ऐसे कर्ज दे सकते हैं जो सामान्य से अधिक जोखिम वाले हों। हालांकि, उन्होंने यह उम्मीद जताई कि बैंक जिम्मेदारी से काम लेंगे और ऐसी लापरवाही से बचेंगे। उल्लेखनीय है कि योजना में उम्मीद से ज्यादा पैसा आने के बाद आरबीआई ने इसे तय समय से करीब एक महीने पहले ही बंद कर दिया था।

End of Feed