बैंक कर्मचारियों ने दी देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी, सितंबर में इस तारीख को ठप हो सकते हैं बैंक! जानिए क्या हैं इनकी मांगें

Bank Strike: बैंक यूनियनों (UFBU) ने 5-डे बैंकिंग, समान PLI स्कीम, पेंशन अपडेट और OPS जैसे मुद्दों को लेकर सितंबर में देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है, जिससे सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Bank Strike : देश के बैंकिंग क्षेत्र में एक बार फिर काम-काज ठप होने की नौबत आ गई है। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के 9 प्रमुख संगठनों के संयुक्त मंच, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यूनियनों का आरोप है कि सरकार और बैंक प्रबंधन उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर नकारात्मक रुख अपना रहे हैं। अगर यह हड़ताल होती है, तो सरकारी बैंकों में लगातार 4 दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

Bank Strike, 5 day Work Week, 5 day banking, PLI scheme,  UFBU, Dearness Allowance, Pension revision

सावधान! 11 सितंबर को ठप रह सकती हैं बैंक सेवाएं, कर्मचारियों का बड़ा ऐलान (तस्वीर-AI)

लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक

11 सितंबर को शुक्रवार है, जिसके कारण इस दिन हड़ताल से काम प्रभावित रहेगा। इसके ठीक बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकों में आधिकारिक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस प्रकार, अगर सरकार के साथ बातचीत सफल नहीं होती है, तो आम जनता को लगातार 4 दिनों तक नकद निकासी और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed