बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, प्रभावित हुईं बैंकिंग सेवाएं, जानें किन बैंकों पर नहीं पड़ा असर

Bank Strike: ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (यूएफबीयू) की पांच दिन की देशव्यापी हड़ताल से मंगलवार को सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ। यह हड़ताल 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक के विफल होने के बाद घोषित की गई। यूएफबीयू नौ प्रमुख बैंक कर्मचारी संगठनों का संयुक्त निकाय है।

Bank Strike : ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (यूएफबीयू) ने देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पांच दिन की हड़ताल का ऐलान किया, जिसका मंगलवार को लगातार तीसरे दिन प्रभाव देखा गया। यूएफबीयू नौ प्रमुख बैंक कर्मचारियों के संगठन का संयुक्त निकाय है। इस हड़ताल का कारण सरकार और बैंक प्रबंधन के साथ 23 जनवरी को हुई सुलह बैठक का विफल होना बताया गया है। बैठक में कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर चर्चा कर रहे थे, लेकिन किसी तरह का आश्वासन नहीं मिलने के कारण उन्हें हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा। यूएफबीयू के घटक संगठन, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा कि विस्तृत चर्चा के बावजूद हमारी मांगों पर कोई सहमति नहीं बनी।

Bank se judi khabren, Bank se Judi Jankari, Bank strike, U

सार्वजनिक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर असर (तस्वीर-istock)

हड़ताल का असर किन बैंकों पर नहीं पड़ा

हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों की शाखाओं में नकद जमा, नकद निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि, बड़े निजी क्षेत्र के बैंक जैसे एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा क्योंकि उनके कर्मचारी हड़ताल करने वाले संगठनों का हिस्सा नहीं हैं। बैंक बंद रहने के कारण ग्राहकों को बैंकिंग कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

End of Feed