Bank of Baroda: पहले जुर्माना, फिर आरबीआई का बैन, अब चीफ डिजिटल ऑफिसर को हटाया, जानें क्या चल रहा

Bank of Baroda App BoB World: प्रमुख सरकारी बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने कर्मचारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चीफ डिजिटल ऑफिसर (सीडीओ) को बर्खास्त कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीडीओ को हटाया
  • सीडीओ का कॉन्ट्रैक्ट किया टर्मिनेट
  • आरबीआई ने लगाया है प्रतिबंध

Bank of Baroda App BoB World: प्रमुख सरकारी बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने कर्मचारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चीफ डिजिटल ऑफिसर (सीडीओ) को बर्खास्त कर दिया है। ये एक्शन बैंक ने आरबीआई (RBI) द्वारा इसकी मोबाइल ऐप बॉब वर्ल्ड (BoB World) में कमियां पाए जाने के बाद लिया है।

Bank of Baroda App BoB World

बैंक ऑफ बड़ौदा ने चीफ डिजिटल ऑफिसर को हटाया

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार बैंक के एमडी और सीईओ देबदत्त चंद के मुताबिक बैंक में बड़े पैमाने पर कई लोगों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने (पूर्व) सीडीओ अखिल हांडा पर कहा कि उनका कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि हांडा ने कहा है कि उन्होंने इस्तीफा दिया है, न कि बर्खास्त किया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की बॉब वर्ल्ड ऐप में कई दिक्कतें पाई गईं, जिसके बाद इस पर आरबीआई ने प्रतिबंध भी लगाए।

End of Feed