Bank of Baroda ने लॉन्च की 555 दिन की FD स्कीम, मिलेगा 7.40 प्रतिशत तक का शानदार ब्याज

अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। Bank of Baroda ने अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च कर दी है।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए Bank of Baroda (BoB) ने एक नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। बैंक ने ‘bob Golden Goal Deposit Scheme’ नाम से 555 दिनों की विशेष अवधि वाली FD स्कीम शुरू की है, जिसमें निवेशकों को आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं। बढ़ती ब्याज दरों के माहौल में यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है, जो सुरक्षित निवेश के साथ निश्चित रिटर्न चाहते हैं।

Bank of Baroda

Bank of Baroda की नई एफडी स्कीम (Photo: iStock)

bob Golden Goal Deposit Scheme क्या है

Bank of Baroda की नई एफडी स्कीम (Photo: iStock)

Bank of Baroda की नई ‘bob Golden Goal Deposit Scheme’ 555 दिनों की अवधि के लिए पेश की गई है। यह स्कीम 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल टर्म डिपॉजिट पर लागू होगी। बैंक का कहना है कि यह योजना ग्राहकों को गारंटीड रिटर्न के साथ आकर्षक ब्याज दर पर लाभ कमाने का अवसर देती है।

एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज

इस स्कीम के तहत सामान्य ग्राहकों को कॉलेबल FD पर 6.75% सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं अगर निवेशक नॉन-कॉलेबल FD का विकल्प चुनते हैं, तो ब्याज दर बढ़कर 6.80% सालाना हो जाती है।

End of Feed