बैंक ऑफ बड़ौदा से कर्ज लेना हुआ महंगा, इतनी बढ़ जाएगी EMI

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 11, 2023, 03:13 PM IST

Bank of Baroda Hikes MCLR: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बेसिस प्‍वाइंट का इजाफा किया है। अलग-अलग टेन्‍योर पर ब्‍याज दरें बढ़ाई गई हैं नई ब्‍याज दरें 12 मार्च 2023 से लागू होंगी।

Bank of Baroda Hikes MCLR: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 बेसिस प्‍वाइंट का इजाफा किया है। अलग-अलग टेन्‍योर पर ब्‍याज दरें बढ़ाई गई हैं नई ब्‍याज दरें 12 मार्च 2023 से लागू होंगी। सरकारी बैंक की ओर से मार्जिन कॉस्‍ट लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बढ़ोतरी के बाद इस बेंचमार्क रेट से लिंक्‍स टर्म लोन की EMIs बढ़ जाएगी।

Bank of Baroda Hikes MCLR

बैंक ऑफ बड़ौदा।

बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ओवरनाइट के लिए MCLR 7.9 फीसदी से बढ़कर 7.95 फीसदी हो गया है। वहीं, एक साल के टेन्‍योर के लिए ब्‍याज दरें 8.55 फीसदी से बढ़कर 8.60 फीसदी हो गई है। इसके अलावा अन्‍य टेन्‍योर के लिए एमसीएलआर में बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया है। 6 महीने के लिए MCLR 8.4 फीसदी, 3 महीने पर 8.3 फीसदी और 1 महीने पर 8.2 फीसदी पर बरकरार है।

End of Feed