Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays This Week: 21 से 27 सितंबर के बीच क्षेत्रीय त्योहारों और चौथे शनिवार के कारण कई में बैंक चार दिन बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान UPI, ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

Bank Holidays This Week : अगर इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देखना बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रह सकते हैं। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। ऐसे में चेक जमा करने या कैश से जुड़ी सेवाओं के लिए शाखा जाने वाले ग्राहकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Bank Holidays This Week, Bank holidays, RBI Bank holiday list, SBI holiday, HDFC holiday, ICICI holiday, PNB holiday, Regional holidays

इस सप्ताह कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

जानिए किस दिन कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रीय त्योहारों के कारण इस हफ्ते अलग-अलग शहरों में शाखाएं बंद रहेंगी। 21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर ओडिशा और केरल में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 22 सितंबर को करमा पूजा के उपलक्ष्य में झारखंड में बैंकों का अवकाश रहेगा। वहीं, 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा, 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर के सभी सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों में नियमित रूप से सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।

End of Feed