Bank holidays in April 2024: इस हफ्ते 5 दिन बैंकों की छुट्टी, जानें कहां और क्यों रहेंगे बंद

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 8, 2024, 10:16 AM IST

Bank holidays in April 2024: कुछ राज्यों में 15 और 16 अप्रैल को क्रमशः बोहाग बिहू और राम नवमी के लिए बैंक अवकाश भी हैं। यह पब्लिक और रिजनल हॉलिडे भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार राज्य में अलग-अलग होगा।

Bank holidays in April 2024: यदि इस हफ्ते किसी काम से आप बैंक जाना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर काम की है। इस हफ्ते वीकेंड के साथ 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको ब्रांच से संबंधित कोई काम है तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत अन्य सरकारी बैंकों में अगले सप्ताह कुछ राज्यों में 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा, उगादि और तेलुगु नववर्ष, 10 अप्रैल को बोहाग बिहू और 11 अप्रैल को ईद की वजह से बैंक बंद होंगे। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से हैं। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग हैं। इसके अलावा 13 अप्रैल को दूसरा शनिवार और 14 अप्रैल को रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

Bank holidays in April 2024: इस हफ्ते 5 दिन बैंकों की छुट्टी, जानें कहां और क्यों रहेंगे बंद

ये दिन भी बंद रहेंगे बैंक

कुछ राज्यों में 15 और 16 अप्रैल को क्रमशः बोहाग बिहू और राम नवमी के लिए बैंक अवकाश भी हैं। यह पब्लिक और रिजनल हॉलिडे भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार राज्य में अलग-अलग होगा।

End of Feed