Bank Holiday: इस सप्ताह 5 से 11 अक्टूबर के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें होलिडे लिस्ट

Bank Holiday: 5 से 11 अक्टूबर 2026 के बीच कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कब और कितने दिन बैंक खुले व बंद रहेंगे।

Bank Holiday: अगर आप इस सप्ताह बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक समेत सभी सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 के बीच कुछ खास दिनों पर बंद रहेंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट जांच लेना बेहद फायदेमंद रहेगा, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। हफ्ते के अंत में देशभर के बैंक लगातार 2 दिन बंद रहेंगे।

Bank holidays, Bank holiday This week, Bank holidays October 2026, SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, RBI holiday calendar, Second Saturday  holidays

बैंक शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

10 और 11 अक्टूबर को देशभर में नहीं खुलेंगे बैंक

  • 10 अक्टूबर (दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या):- महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण 10 अक्टूबर को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, इस दिन महालया अमावस्या भी है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में इस त्योहार के उपलक्ष्य में विशेष अवकाश रहेगा।
  • 11 अक्टूबर (रविवार):- 11 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

End of Feed