बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मई में बढ़कर आएगी सैलरी; सरकार ने DA में किया बदलाव

Bank DA Revision 2026: "बैंक कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में संशोधन की घोषणा की है। इस फैसले के बाद बैंक कर्मचारियों की मासिक सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा।

Bank DA Revision 2026: देश के लाखों बैंक कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर है। सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब कर्मचारियों की सैलरी बढ़ कर आएगी। यह बढ़ोतरी बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के उद्देश्य से की गई है, जिससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनी रहे।

Bank DA Revision 2026

Bank DA Revision 2026 (Photo: iStock)

DA करीब 0.70 प्रतिशत बढ़ा

बैंक कर्मचारियों के DA में करीब 0.70 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिसके बाद यह लगभग 25.70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह नया DA 1 मई 2026 से लागू माना जाएगा और इसका लाभ मई से जुलाई तिमाही तक कर्मचारियों को मिलेगा। हालांकि, यह बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं मानी जा रही है, लेकिन फिर भी कर्मचारियों के मासिक वेतन में कुछ अतिरिक्त राशि जुड़ जाएगी। डीए बेसिक सैलरी पर तय होता है जिसका मतलब यही है कि बैंक कर्मचारियों की इन हैंडल सैलरी बढ़ गई है।

End of Feed