Bangladesh Crisis: तो पाकिस्तान की तरह दिवालिया हो जाएगा बांग्लादेश? भारत में शिफ्ट हो सकते हैं कई बड़े ग्लोबल ब्रांड्स

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश इन दिनों राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। जिसका असर उसकी अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। बांग्लादेश की कपड़ा इंडस्ट्री में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है, लेकिन अब ग्लोबल कपड़े ब्रांड्स भारतीय कपड़े निर्माताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो बांग्लादेश पाकिस्तान की तरह दिवालिया हो सकता है।

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश राजनीतिक संकट से तो जूझ ही रहा है लगता है अब वह पाकिस्तान की तरह ही दिवालिया हो जाएगा! पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद से ही वहां सब कुछ अस्थिर हो गया है। इसलिए बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी संकट मंडरा रहा है। सभी सेक्टर में बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला कपड़ा इंडस्ट्री को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों ने इंडस्ट्री पर संकट के बादल बढ़ गए हैं, कई कंपनियां बंद होने के कगार पर हैं।

Bangladesh crisis, Bangladesh textile industry

तो क्या बांग्लादेश हो जाएगा दिवालिया? (तस्वीर-Canva)

बांग्लादेश की कपड़ा इंडस्ट्री पर प्रभाव

गौर हो कि बांग्लादेश में कपड़ा इंडस्ट्री चीन के बाद दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। यहां कई बड़े ग्लोबल ब्रांड के कपड़े बनते हैं या यहां से मंगवाते हैं। ये कपड़े फिर देश भर के बड़े शोरूम में बेचे जाते हैं। हालांकि बांग्लादेश में चल रही उथल-पुथल इन ब्रांडों के कारोबार को प्रभावित कर रही है। घाटे को कम करने के लिए कई अब अपनी मांगों को पूरा करने के लिए भारतीय निर्माताओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

End of Feed