Bajaj Auto Share Price Target: बजाज ऑटो में बंपर कमाई का मौका! जानें क्या है Stop-Loss

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 30, 2023, 02:40 PM IST

Bajaj Auto Share Price Target: साल 2023 का बेहतरीन सेक्टर Automobile साबित हुआ है। वह चाहे टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर सेक्टर हो। सभी स्टॉक्स में देखें तो यहां काफी तेजी देखने को मिली है।

Bajaj Auto Share Price Target: शेयर बाजार एक्सपर्ट ने ET Now Swadesh के खास शो में Bajaj Auto Share में निवेश की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने Bajaj Auto का Share price Target और Stop-Loss भी बताया है। वैसे निवेशक जिन्हें शेयर मार्केट में निवेश के लिए शेयर की तलाश है, वे चाहें तो इस शेयर में निवेश कर सकते है। तो चलिए जानते हैं कि Bajaj Auto Share को लेकर क्या है एक्सपर्ट ने क्या रणनीति बताई है।

Bajaj Auto Share Price Target

Bajaj Auto Share

Bajaj Auto Share प्राइस टारगेट

ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने Bajaj Auto Share पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा,"साल 2023 का बेहतरीन सेक्टर Automobile साबित हुआ है। वह चाहे टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर सेक्टर हो। सभी स्टॉक्स में देखें तो यहां काफी तेजी देखने को मिली है। एक्सपर्ट ने आगे कहा, "जिस तरह से पूरे इस सेक्टर में एक मूवमेंटम बना हुआ है, हमें लगता है कि यहां रफ्तार अभी भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा,"Bajaj Auto Share एक Outperforming Stock रहा है। हमें लगता है कि इसके जो अगले टारगेट हैं, उनमें 7200 ही नहीं 7500 का टारगेट देखने को मिलेगा।"

शेयर को होल्ड और खरीदने की राय

एक्सपर्ट ने कहा कि यहां Long term chart पर काफी बड़े ब्रेक आउट बने हैं। उन्होंने कहा, "जिनके पास भी यह शेयर है, उन्हें बने रहना चाहिए। थोड़ा सा पोजिशनल नजरिया रखें। थोड़ी भी गिरावट पर खरीदारी करते रहें।" एक्सपर्ट ने Bajaj Auto Share की खरीदारी के लिए स्टॉप लॉस 6500 का बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इस शेयर में निवेश के लिए टारगेट 7200 से 7500 का बताया है।

Watch Video: यहां देखें पूरा Video

End Article
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर ...

End of Feed