Aztec IPO Listing:एज्टेक फ्लूड्स एंड मशीनरी के शेयरों की शानदार लिस्टिंग, निवेशकों को 34.33 फीसदा का फायदा

Aztec Fluids & Machinery IPO Listing: एज्टेक का आईपीओ 10-14 मई तक खुला था। और कंपनी ने इसके जरिए 24.12 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और यह 218.38 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Aztec Fluids & Machinery IPO Listing: एज्टेक फ्लूड्स एंड मशीनरी के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदारी लिस्टिंह हुई है। प्रिंटर बनाने वाली कंपनी एज्टेक के आईपीओ की लिस्टिंग 90 रुपये प्रति शेयर पर हुई। यानी आईपीओ निवेशकों का पैसा लिस्टिंग के समय ही 34.33 फीसदी का मुनाफा हुआ। आईपीओ के तहत 67 रुपये की कीमत पर शेयर जारी हुए थे।और आईपीओ 218 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर (Aztec Share Price) में गिरावट आई और वह 85.50 रुपये पर आ गया।

Aztec Fluids & Machinery IPO Listing

Aztec आईपीओ लिस्टिंग

Aztec Fluids & Machinery IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एज्टेक का आईपीओ 10-14 मई तक खुला था। और कंपनी ने इसके जरिए 24.12 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और यह 218.38 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) निवेशकों ने 107.93 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 341.94 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 228.43 गुना बोली लगाई थी। कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 36 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। कंपनी जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल जेट इंक्स प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों की खरीदारी, कर्ज चुकाने और दूसरी कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

End of Feed