AYE IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 9 से 11 फरवरी के बीच खुलने जा रहा है। आय NBCF सेक्टर की कंपनी है और MSME को माइक्रो लोन देती है। पब्लिक इश्यू के जरिये कंपनी भारतीय शेयर बाजार से 1010 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए यह बुकबिल्डिंग मिक्स इश्यू लाया गया है। इसमें फ्रेश शेयरों के साथ ही और ऑफर फॉर सेल (OFS) यानी मौजूदा शेयरधारकों के शेयर भी शामिल होंगे। फिलहाल, ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर कोई दिलचस्पी देखने को नहीं मिल रही है। वहीं, SBI Securities ने भी इसे 'Avoid' रेटिंग दी है।
दांव लगाएं या नहीं
क्यों कहा गया दूर रहें?
SBI Securities IPO Note में ब्रोकरेज ने Aye Finance के IPO से फिलहाल दूर रहने की सलाह इसलिए दी है। क्योंक, कंपनी का मुनाफा FY26 की पहली छमाही में करीब 40% गिरा है, क्रेडिट कॉस्ट बढ़कर लगभग 7% पहुंच गई है, खराब लोन यानी NPA लगातार बढ़ रहा है, मार्जिन पर दबाव बना हुआ है और वैल्यूएशन भी बहुत सस्ता नहीं माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी अब सुरक्षित मॉर्गेज लोन की ओर शिफ्ट हो रही है। लेकिन, इस रणनीति का फायदा दिखने में समय लगेगा, इसलिए एक्सपर्ट्स लिस्टिंग के बाद प्रदर्शन देखकर निवेश का फैसला करने की सलाह दे रहे हैं।
क्या हैं कंपनी के सामने बड़े रिस्क?
Aye Finance के IPO में सबसे बड़े जोखिम यह हैं कि कंपनी मुख्य रूप से छोटे और माइक्रो MSME कारोबारियों को लोन देती है, जहां डिफॉल्ट का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा कंपनी के खराब लोन यानी GNPA लगातार बढ़ रहे हैं। लोन पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा बिना मजबूत गारंटी वाले अनसिक्योर्ड लोन का है, जिससे रिकवरी मुश्किल हो सकती है।इसके अलावा क्रेडिट कॉस्ट तेजी से बढ़ी है और फंडिंग व ऑपरेटिंग खर्च बढ़ने से मुनाफे और मार्जिन पर दबाव बना हुआ है, जिससे निकट भविष्य में कमाई की स्थिरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इश्यू से जुड़े प्रमुख तथ्य
Aye Finance का ₹1,010 करोड़ का IPO 9 से 11 फरवरी 2026 के बीच खुलेगा, जिसमें ₹710 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹300 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है, जबकि प्राइस बैंड ₹122–129 प्रति शेयर तय किया गया है। इश्यू में 75% हिस्सा QIB, 15% रिटेल निवेशकों और 10% NII के लिए आरक्षित है। शेयर अलॉटमेंट 13 फरवरी के आसपास और BSE-NSE पर लिस्टिंग 17 फरवरी 2026 के आसपास होने की उम्मीद है।
| डेट शेड्यूल | इश्यू साइज व टाइप | निवेशक कोटा डिटेल |
|---|---|---|
| IPO ओपन: 9 फरवरी 2026IPO क्लोज: 11 फरवरी 2026अलॉटमेंट: 13 फरवरी 2026 (संभावित)लिस्टिंग: 17 फरवरी 2026 (संभावित) | कुल इश्यू साइज: ₹1,010 करोड़फ्रेश इश्यू: ₹710 करोड़OFS: ₹300 करोड़प्राइस बैंड: ₹122–129 प्रति शेयर | QIB: 75%रिटेल निवेशक: 15%NII: 10% |
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
