Axis Bank Share: एक खबर और 4 फीसदी से ज्यादा गिर गया एक्सिस बैंक का शेयर, ये है बड़ा कारण

नतीजों के मुताबिक, एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 4 प्रतिशत गिरकर ₹5,806 करोड़ रह गया। यह गिरावट ऐसे समय में देखने को मिली है जब बाजार को बैंक से स्थिर या बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। एक्सिस बैंक के प्रॉफिट में गिरावट की वजह से ही निवेशकों को भी झटका लगा है.

शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही एक्सिस बैंक के निवेशकों को जोर का झटका लगा। देश के निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक का शेयर एक झटके में करीब 4% से ज्यादा टूट गया। गिरावट की यह वजह तिमाही नतीजों में दिखी कमजोरी रही, जिससे बाजार की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

axis bank

Axis Bank Share (Pic Credit: iStock)

गुरुवार को बैंक ने अप्रैल-जून तिमाही (Q1 FY26) के अपने वित्तीय नतीजे जारी किए। नतीजों के मुताबिक, एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 4 प्रतिशत गिरकर ₹5,806 करोड़ रह गया। यह गिरावट ऐसे समय में देखने को मिली है जब बाजार को बैंक से स्थिर या बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। मुनाफे में आई यह कमी बैंक की बैलेंस शीट में बढ़ती चूक और प्रावधानों की वजह से दर्ज की गई।

End of Feed