अरबिंदो फार्मा बनाएगी एचआईवी की दवा, यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

HIV medicine By Aurobindo Pharma : कंपनी को 600 मिलीग्राम तथा 800 मिलीग्राम की डारुनाविर टैबलेट के निर्माण व विपणन के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अंतिम मंजूरी मिल गई है।

HIV medicine By Aurobindo Pharma : अरबिंदो फार्मा को एचआईवी-1 संक्रमण के इलाज की एक जेनेरिक दवा के विपणन के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गई है। हैदराबाद स्थित कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी को 600 मिलीग्राम तथा 800 मिलीग्राम की डारुनाविर टैबलेट के निर्माण व विपणन के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से अंतिम मंजूरी मिल गई है।

Aurobindo Pharma

कंपनी को 600 मिलीग्राम तथा 800 मिलीग्राम की डारुनाविर टैबलेट बनाने के मंजूरी मिली है।

डारुनाविर का वयस्कों और तीन वर्ष या उससे अधिक उम्र के बाल रोगियों में एचआईवी-1 संक्रमण के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अरबिंदो फार्मा ने कहा कि ट्रिपल कॉम्बिनेशन उत्पाद इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में उप-सहारा अफ्रीका में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि अनुमोदित संयोजन उत्पादों की संदर्भ सूचीबद्ध दवाएं वीआईआईवी हेल्थकेयर की टिविके और एपिविर और गिलियड साइंस की विरेड हैं।

End of Feed