ATM से पैसे निकालना होगा महंगा! 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, जानें पूरी डिटेल

अगले महीने की पहली तारीख से ATM से पैसा निकालना महंगा होने वाला है। कई बैंक अपने नियम और चार्ज में बदलाव कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई दूसरे नियम भी बदल रहे हैं।

अगर आप कैश निकालने के लिए ATM का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल से ATM से पैसे निकालना महंगा होने जा रहा है। HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक समेत कई बैंकों ने ATM से कैश निकालने की पॉलिसी, फीस और नियम में बदलाव का ऐलान किया है।बैंकों इन अपडेट्स के साथ, ग्राहकों को बदली हुई लिमिट्स, संभावित ट्रांज़ैक्शन चार्जेस और इस्तेमाल के नए नियमों पर ध्यान देना चाहिए।

ATM News

एटीएम न्यूज

अब फ्री लिमिट में गिना जाएगा UPI ट्रांजैक्शन

HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को बताया है कि 1 अप्रैल से ATM पर UPI-आधारित कैश निकासी को महीने की फ्री लिमिट में शामिल किया जाएगा। पहले इन्हें अलग से गिना जाता था, लेकिन अब ये हर महीने मिलने वाले फ्री लिमिट ATM ट्रांज़ैक्शन की संख्या में गिने जाएंगे।

End of Feed