चीन को कितने रुपये लीटर तेल बेचता है ईरान? हर बैरल पर देता है इतना डिस्काउंट

दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है लेकिन चीन ईरान से बहुत ही सस्ते रेट पर क्रूड ऑयल खरीदता है। आइए आपको बताते हैं ईरान चीन को हर बैरल पर कितना डिस्काउंट दे रहा है?

जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने को तैयार हैं, तब दुनिया के अधिकांश देशों को अपनी अर्थव्यवस्था बचाने की चिंता सताने लगी है। लेकिन चीन इस मामले में थोड़ा अलग है। दरअसल, ईरान और चीन के बीच एक ऐसा व्यापारिक रिश्ता है, जिसमें 'डिस्काउंट' ही सबसे बड़ा फैक्टर है। ईरान पर अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के कारण वह अपने तेल को खुलेआम अंतरराष्ट्रीय बाजार में नहीं बेच पाता। ऐसे में चीन उसका सबसे बड़ा और भरोसेमंद ग्राहक बनकर उभरा है, और इसी का फायदा चीन को भारी भरकम छूट के रूप में मिलता है।

Untitled design (1)

हैरान कर देने वाली कीमतें

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान चीन को कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय मानक यानी ब्रेंट क्रूड की कीमत से लगभग 5 से 10 डॉलर प्रति बैरल कम पर बेचता है। अगर हम इसे भारतीय रुपयों में समझें, तो ईरान से मिलने वाला कच्चा तेल चीन को बहुत सस्ता पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की एक बैरल (159 लीटर) की कीमत अगर 9,000 रुपये के आसपास है, तो चीन को यही तेल भारी डिस्काउंट के बाद काफी कम दाम पर मिलता है। जानकारों का कहना है कि अगर सभी खर्चों और छूट को जोड़ दिया जाए, तो चीन को ईरान से मिलने वाला कच्चा तेल करीब 40 से 45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पड़ता है (यह कच्चे तेल की कीमत है, रिफाइंड पेट्रोल की नहीं)।

End of Feed