Jobs : वीवीडीएन ने हरियाणा के मानेसर में खोली फैक्ट्री, देगी 1 लाख लोगों को नौकरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2020, 10:00 AM IST

Jobs : इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वीवीडीएन नें हरियाणा के मानेसर में कारखाने की शुरुआत की और यह कंपनी एक लाख लोगों को नौकरी देगी।

Jobs : वीवीडीएन ने हरियाणा के मानेसर में खोली फैक्ट्री, देगी 1 लाख लोगों को नौकरी

नई दिल्ली : इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वीवीडीएन की योजना अगले तीन साल में एक लाख लोगों को नौकरी पर रखने की है। इसमें करीब 10,000 नौकरियां अगले 12 महीनों में दी जाएंगी। कंपनी ने हरियाणा के मानेसर में वीवीडीएन ग्लोबल इनोवेशन पार्क नाम से नयी सुविधा की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुरुवार को इस कारखाने की शुरुआत की।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भूपेंदर सहारन ने एक बयान में कहा कि वीवीडीएन अगले तीन साल में एक लाख लोगों को नौकरी देगी, क्योंकि हम देश में घरेलू और वैश्विक ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन और विनिर्माण में वृद्धि करना जारी रखेंगे।

बयान में कहा गया है कि अगले 12 महीनों में ही 10,000 नौकरियां सृजित की जाएंगी। कंपनी के नए संयंत्र में शोध-विकास और विनिर्माण सभी की सुविधा होगी।

End of Article