Sahara Refund Claim Status:सहारा पोर्टल से अब तक 2.5 लाख को वापस मिले 241 करोड़, चेक करें अपना स्टेट्स

Sahara Refund Claim Status: अब तक सहारा समूह की कोऑपरेटिव सोसायटीज के लगभग डेढ़ करोड़ निवेशकों का पंजीकरण हो चुका है और ढाई लाख लोगों को 241 करोड़ रूपए वापस मिल चुके हैं।

Sahara Refund Claim Status: सहारा में डूबे पैसे का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अपडेट है। सरकार द्वारा शुरू किए रिफंड पोर्टल से अब तक 2.5 लाख लोगों ने 241 करोड़ रुपये तक क्लेम राशि हासिल कर ली है। हालांकि पोर्टल पर रजिस्टर्ड 1.5 करोड़ लोगों की तुलना में यह संख्या बेहद कम है, लेकिन इससे निवेशकों की उम्मीद जरूर बढ़ जाएगी कि आने वाले दिनों में उन्हें भी उनका डूबा पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने 4 अगस्त को सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (Sahara India Refund Portal) लॉन्च किया था।

sahara refund portal

सहारा रिफंड पोर्टल

अमित शाह ने दी ये अहम जानकारी

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि लोग कहते थे की सहारा समूह में फंसा हुआ लोगों का पैसा वापस नहीं मिलेगा, लेकिन अब तक सहारा समूह की कोऑपरेटिव सोसायटीज के लगभग डेढ़ करोड़ निवेशकों का पंजीकरण हो चुका है और ढाई लाख लोगों को 241 करोड़ रूपए वापस भी मिल चुके हैं। इसके पहले शाह यह कह चुके हैं कि सरकार सहारा समूह में फंसे निवेशकों का पूरा पैसा वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है और सभी को उनका पैसा मिलेगा।

End of Feed