नया घर खरीदने का बना रहे हैं प्लान? Builder को पैसा देने से पहले जानें ये जरूरी बातें

नया घर खरीदना जिंदगी के बड़े फैसलों में से एक है। Builder को पैसा देने से पहले सिर्फ घर की कीमत और डिजाइन न देखें। Project की location, developer का record, possession date और कुल खर्च की सही जानकारी लेना जरूरी है।

अपना घर खरीदना हर किसी के लिए बड़ा फैसला होता है। खासकर जब आप किसी Developer या Builder से नया घर खरीद रहे हों, तो सिर्फ घर की कीमत और उसकी खूबसूरती देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। घर खरीदने में आपकी कई साल की बचत लग सकती है और अगर Home Loan लिया है तो लंबे समय तक EMI भी चुकानी पड़ सकती है। इसलिए Builder को पैसा देने से पहले Project, Location, कीमत, Developer का Track Record और Possession Timeline जैसी जरूरी बातों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।

Home Buying Guide

Builder को पैसा देने से पहले जानें ये जरूरी बातें

हाल के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान बड़े शहरों में Developers ने 2.98 लाख नए Housing Units लॉन्च किए। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा है। यानी Homebuyers के पास अब कई नए Projects और Properties की तुलना करने के ज्यादा विकल्प हैं। ऐसे में किसी एक Project पर तुरंत पैसा लगाने के बजाय आसपास मौजूद दूसरे Projects की कीमत और सुविधाओं की तुलना करना फायदेमंद हो सकता है।

End of Feed