क्या Vodafone-Idea के निवेशकों के आएंगे 'अच्छे दिन', इस बड़ी खबर के बाद भागेगा स्टॉक?

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। वोडाफोन-आइडिया को AGR के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। इसके बाद कंपनी में एक बड़े टर्नअराउंड की उम्मीद की जा रही है।

Vodafone Idea को बड़ा AGR रिलीफ: भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है, जहां कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को सरकार की ओर से एक बड़ी राहत मिली है। यह कंपनी के लिए एक 'लाइफलाइन' की तरह है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने वोडाफोन आइडिया के समायोजित सकल राजस्व (AGR) बकाये में ₹23,649 करोड़ की भारी कटौती की है। इस संशोधन के बाद कंपनी का कुल बकाया ₹87,695 करोड़ से घटकर ₹64,046 करोड़ रह गया है। इस राहत ने न सिर्फ वोडाफोन आइडिया के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को टाल दिया है, बल्कि पूरे टेलीकॉम सेक्टर के निवेशकों की उम्मीदों को भी नई उड़ान दी है।

Vodafone Idea

री-पेमेंट का नया और आसान शेड्यूल

DoT-गठित समिति की तरफ से किए गए पुनर्मूल्यांकन के बाद, वोडाफोन आइडिया को अपने बकाये के भुगतान के लिए एक लंबी और सुविधाजनक समय-सीमा मिल गई है। नई योजना के अनुसार, कंपनी को वित्त वर्ष 2031-32 से वित्त वर्ष 2034-35 तक यानी चार वर्षों तक न्यूनतम ₹100 करोड़ का वार्षिक भुगतान करना होगा। इसके बाद, बचा हुआ बकाया राशि वित्त वर्ष 2035-36 से वित्त वर्ष 2040-41 के बीच छह समान वार्षिक किस्तों (प्रत्येक ₹10,608 करोड़) में चुकाना होगा। इस कदम से कंपनी को न केवल अल्पकालिक बल्कि लंबी अवधि की कैश-फ्लो राहत मिलेगी।

End of Feed