18 सितंबर को बैंक बंद या खुले? SBI, PNB, HDFC समेत सभी बैंकों की छुट्टी की पूरी डिटेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 17, 2026, 01:59 PM IST

अगर 18 सितंबर को बैंक की ब्रांच जाने का प्लान है, तो पहले छुट्टी की जानकारी जरूर चेक कर लें। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस दिन देशभर में नहीं, बल्कि एक राज्य में बैंकों की छुट्टी है।

अगर आप 18 सितंबर 2026 को बैंक की ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने वाले हैं, तो आपके लिए बैंक हॉलिडे की जानकारी जानना जरूरी है। 18 सितंबर को शुक्रवार है और इस दिन पूरे देश में बैंकों की छुट्टी नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 18 सितंबर को एक खास राज्य में बैंक बंद रहेंगे। 18 सितंबर को यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि मेघालय के शिलांग में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक ब्रांच ग्राहकों के लिए बंद रहेंगी। यहां SBI, PNB, Bank of Baroda, Canara Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank जैसे बैंकों की ब्रांच भी बंद रहेंगी।

Bank Holiday

SBI, PNB, HDFC समेत सभी बैंकों की छुट्टी की पूरी डिटेल

इन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे

वहीं, मेघालय के अलावा देश के बाकी राज्यों में 18 सितंबर को बैंक सामान्य तौर पर खुले रहेंगे। यानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में रहने वाले ग्राहक अपनी बैंक ब्रांच में सामान्य बैंकिंग काम करा सकते हैं। हालांकि, किसी खास ब्रांच में स्थानीय कारण से बदलाव हो सकता है, इसलिए जाने से पहले संबंधित बैंक की जानकारी देख लेना बेहतर है।

End of Feed