क्या अनिल अंबानी के बदल रहे हैं दिन, लद गए घाटे वाले दिन, कमा रहे सैकड़ों करोड़

अनिल अंबानी ग्रुप की रिलायंस पावर को मार्च तिमाही में मुनाफा हुआ है। ये 18 महीने बाद मुनाफे में आई है। इससे पहले कंपनी लगातार हर तिमाही में घाटा उठाती रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनिल अंबानी के लिए अच्छी खबर
  • रिलायंस पावर को 322 करोड़ का मुनाफा
  • मार्च तिमाही में इनकम रही 1,856.32 करोड़

Reliance Power Results : कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति रहे अनिल अंबानी (Anil Ambani) की हालत कई सालों से खराब है। तीन साल पहले उन्होंने अपनी संपत्ति 'जीरो' बताई थी। पर अनिल अंबानी (Anil Ambani) अभी भी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (Reliance ADA) के चेयरमैन हैं। अब इसी ग्रुप की रिलायंस पावर (Reliance Power) ने सैंकड़ों करोड़ रु का मुनाफा कमाया है।

Reliance Power Results

अनिल अंबानी की कंपनी ने कमाया मुनाफा

कितना हुआ मुनाफा

रिलायंस पावर (Reliance Power) ने मार्च तिमाही में 321.79 करोड़ रु का मुनाफा कमाया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ये 657.89 करोड़ रु के घाटे में रही थी। तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 1,856.32 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले मार्च तिमाही में यह 1,878.40 करोड़ रुपये थी।

End of Feed