Apollo Micro Systems: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को मिला इन-प्रिंसिपल अप्रूवल, प्रिफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर और वारंट जारी करने की तैयारी

हैदराबाद की डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को बीएसई और एनएसई से प्रिफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर और कन्वर्टिबल वारंट जारी करने की मंजूरी मिली है। कंपनी गैर-प्रवर्तकों को 3.11 करोड़ शेयर और 3.80 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट जारी करेगी। एनएसई ने कंपनी को आंतरिक नियंत्रण मजबूत करने और आवंटियों से ट्रेडिंग पर रोक की अंडरटेकिंग लेने का निर्देश दिया है। शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 3% गिरा, लेकिन लॉन्ग टर्म में निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है। कंपनी का मार्केट कैप ₹4145 करोड़ है और यह डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

Defence Company : हैदराबाद की एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को बीएसई और एनएसई से प्रिफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर और कन्वर्टिबल वारंट जारी करने के लिए इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिल गया है। कंपनी ने जानकारी दी कि वह 3,11,05,210 इक्विटी शेयर (प्रति शेयर ₹1 के अंकित मूल्य पर ₹114 प्रति शेयर की कीमत से कम नहीं) और 3,80,67,059 कन्वर्टिबल वारंट (जिन्हें समान संख्या में इक्विटी शेयरों में बदला जा सकता है) गैर-प्रवर्तकों को जारी करेगी।

Apollo Micro Systems

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स

एनएसई ने आंतरिक नियंत्रण मजबूत करने का निर्देश

एनएसई ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह प्रस्तावित आवंटियों द्वारा किए जा रहे ट्रेड्स की निगरानी के लिए आंतरिक नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करे। इसके साथ ही, कंपनी को आवंटियों से एक अंडरटेकिंग (प्रतिज्ञा पत्र) लेने के लिए भी कहा गया है जिसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि वे आवंटन तिथि तक कंपनी के शेयरों में इन्ट्रा-डे ट्रेडिंग या बिक्री नहीं करेंगे।

End of Feed