Hormuz के अलावा ये हैं दुनिया के 6 'Choke Points'; जानें कौन सा देश यहां से कितनी करता है कमाई?

ये असल में पानी के दो बड़े क्षेत्रों को जोड़ने वाले संकरे गलियारे होते हैं। अगर किसी युद्ध, दुर्घटना या राजनीतिक विवाद के कारण इनमें से कोई भी चोक पॉइंट ब्लॉक होता है, तो पूरी दुनिया की सप्लाई चेन रुक सकती है, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर पड़ता है।

वेस्ट एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत को दुनिया के सामने ला दिया है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक माना जाता है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर युद्ध बढ़ता है या इस रास्ते से शिपिंग रुकती है, तो वैश्विक तेल सप्लाई चेन के साथ-साथ भारत के ऊर्जा आयात और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा।

World's Deadliest Oil Choke Points

क्या होते हैं चोक पॉइंट्स?

दुनिया भर के महासागरों में स्थित इन संकरे समुद्री रास्तों को 'मैरीटाइम चोक पॉइंट्स' कहा जाता है। ये रास्ते इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा शिपमेंट का एक बड़ा हिस्सा इन्हीं से होकर गुजरता है। ये असल में पानी के दो बड़े क्षेत्रों को जोड़ने वाले संकरे गलियारे होते हैं। अगर किसी युद्ध, दुर्घटना या राजनीतिक विवाद के कारण इनमें से कोई भी चोक पॉइंट ब्लॉक होता है, तो पूरी दुनिया की सप्लाई चेन रुक सकती है, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर पड़ता है।

End of Feed