विराट कोहली और अनुष्का का नया ठिकाना! मुंबई के 'गोदरेज स्काईशोर' में खरीदे 44.1 करोड़ रुपये में 3 फ्लैट्स

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनके परिवार ने मुंबई के वर्सोवा स्थित 'गोदरेज स्काईशोर' में 24वें माले पर 44.1 करोड़ रुपये के तीन लग्जरी फ्लैट खरीदे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, उनके पति विराट कोहली और उनके परिवार ने मुंबई के वर्सोवा स्थित 'गोदरेज स्काईशोर' (Godrej Skyshore) प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये का बड़ा रियल एस्टेट निवेश किया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों से मिली जानकारी के अनुसार, इस परिवार ने मुंबई के यारी रोड स्थित टॉवर-A के 24वें फ्लोर पर एक ही दिन और एक ही महीने में कुल 3 लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन तीनों प्रॉपर्टीज का कुल संयुक्त मूल्य करीब 44.1 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही इस साल की शुरुआत में इस स्टार कपल ने अलीबाग में भी बड़ी जमीन खरीदी थी, जिससे उनके हालिया रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Anushka Sharma, Virat Kohli, Godrej Skyshore, Versova, Mumbai real estate, luxury apartments,

अनुष्का-विराट ने खरीदा ₹44.1 करोड़ का नया आशियाना (तस्वीर-instagram)

अनुष्का शर्मा ने खरीदा 14.9 करोड़ रुपये का लग्जरी फ्लैट

अनुष्का शर्मा ने निजी तौर पर 'गोदरेज स्काईशोर' के टॉवर-A के 24वें माले पर एक शानदार अपार्टमेंट अपने नाम किया है। सीआरई मैट्रिक्स (CRE Matrix) द्वारा हासिल किए गए प्रॉपर्टी दस्तावेजों के अनुसार, इस सौदे का रजिस्ट्रेशन 8 जुलाई 2026 को हुआ था। इस अपार्टमेंट का कुल क्षेत्रफल करीब 2,153.7 वर्ग फीट है, जिसमें करीब 2,026 वर्ग फीट कारपेट एरिया और करीब 128 वर्ग फीट की बालकनी या टेरेस का हिस्सा शामिल है। अनुष्का ने यह प्रॉपर्टी 'वन-स्टॉप बिजनेस सर्विसेज एलएलपी' से खरीदी है, जिसे गोदरेज प्रॉपर्टीज द्वारा डेवलप किया जा रहा है। इस फ्लैट की कुल कीमत 14.9 करोड़ रुपये तय की गई है, जिसके लिए 74.48 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई गई है। इस फ्लैट के साथ अनुष्का को तीन कवर्ड बेसमेंट पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं।

End of Feed