अनूप बागची होंगे HDFC बैंक के अगले MD एवं CEO, RBI ने दी मंजूरी

अनूप बागची फिलहाल आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD एवं CEO हैं और वर्ष 2023 से इस पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह करीब छह वर्षों तक आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक रहे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अनूप बागची को एचडीएफसी बैंक के अगले प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। बागची मौजूदा MD एवं CEO शशिधर जगदीशन का स्थान लेंगे। जगदीशन का छह साल का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बागची की नियुक्ति तीन साल के कार्यकाल के लिए की गई है। वह 27 अक्टूबर से बैंक के MD एवं CEO का पद संभालेंगे।

HDFC NEW CEO AND MD anup bagchi

बागची के सामने होंगी कई अहम चुनौतियां

ICICI समूह में तीन दशक से अधिक का अनुभव

PTI/भाषा के मुताबिक अनूप बागची फिलहाल आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD एवं CEO हैं और वर्ष 2023 से इस पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह करीब छह वर्षों तक आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक रहे। बागची ने वर्ष 1992 में आईसीआईसीआई समूह के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

End of Feed